नेरवा काॅलेज में नशे के खिलाफ संगोष्ठी के बाद छात्र एवं शिक्षक। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में वीरवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रोड सेफ्टी क्लब, रेड रिबन क्लब, एंटी ड्रग सेल और महिला सशक्तीकरण सेल ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने की। डीएसपी सुशांत शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। डीएसपी सुशांत शर्मा ने सड़क सुरक्षा पर भी युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग यदि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में तेजी से बढ़ रहे नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं के दुष्परिणामों से भी अवगत करवाया। उन्होंने छात्रों को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने और अन्य युवाओं को भी इसके प्रति प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और शिक्षा संस्थान संयुक्त रूप से मिलकर ही नशे की इस भयानक प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने संविधान के आदर्शों, सड़क सुरक्षा की अनिवार्यता और नशामुक्त समाज निर्माण पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी में प्रो. विकास सुमन, अधीक्षक मदन गोपाल चौहान, प्रो. संजीव जस्टा, प्रो. सीमा जस्टा, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. वरुण सूद, डॉ. रोहित रेहाल, प्रो. वीरेंद्र ठाकुर, प्रो. दलीप शर्मा, सब इंस्पेक्टर हरदीप चौहान समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।