फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में प्रारंभिक बाल्यावस्था और शिक्षा के महत्व पर किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
आनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत किया जा रहा प्रशिक्षित। स्रोत
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी में पोषण भी-पढ़ाई भी अभियान के तहत बाल विकास परियोजना आनी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था और शिक्षा के महत्व पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी इंदर सिंह गर्ग ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को सशक्त बनाना है, ताकि बच्चों को संतुलित पोषण के साथ-साथ खेल-खेल में गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके और कुपोषण की समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदर सिंह गर्ग के नेतृत्व में परियोजना से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं वृत्त पर्यवेक्षक मीना राम, चंद्रेश कुमारी, कल्पा, शकुंतला, पुष्पा शर्मा के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें