फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में ट्रैफिक व्यवस्था पर बनेंगे कड़े नियम, उल्लंघन पर कटेंगे चालान

विज्ञापन
आनी में जाम की समस्या से रोजाना जूझ रहे हजारों लोग। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन 2 जनवरी की बैठक में लेगा कड़े फैसले
विज्ञापन

बराड़ से रोपड़ी तक सड़क को नो पार्किंग जोन किया जाएगा घोषित

हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। कस्बे में बेतरतीब खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएंगे। खासतौर पर पुराने बस अड्डा क्षेत्र से वाहनों को हटाया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। यह फैसले 2 जनवरी को होने वाली प्रशासन की बैठक में लिए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार, बराड़ से रोपड़ी तक सड़क को नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। यहां सड़क के किनारे वाहन खड़ा करना पर सीधा चालान किया जाएगा। इस पूरे मार्ग पर नो पार्किंग के नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। आए दिन लगने वाले जाम के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, आपातकालीन सेवाओं और स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी एक व्यस्त कस्बा है। यहां बाजार, सरकारी कार्यालय और अन्य जरूरी संस्थान स्थित हैं। ऐसे में यातायात अव्यवस्था से लोगों का समय और ऊर्जा दोनों व्यर्थ होते हैं। विधायक ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों से कभी-कभार आवश्यक कार्यों के लिए आनी आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक पार्किंग और उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि 2 जनवरी को ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर एक विशेष बैठक की जा रही है। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल और विभिन्न जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाएंगे। बैठक में सभी पक्षों के सुझाव लिए जाएंगे और कुछ अहम निर्णय किए जाएंगे, जिससे स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आनी कस्बे को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें