फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुर्पण पेयजल-सिंचाई योजना के लिए तीन करोड़ की किस्त जारी

विज्ञापन
एसजेवीएनएल लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट नित्थर देहरा पंचायत के लिए सिंचाई एंव पेयजल उठाऊ ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा और नित्थर पंचायत के लिए निर्माणाधीन कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल और सिंचाई योजना के लिए तीन करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी हो गई है। निरमंड में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख ने यह राशि जारी की। परियोजना का निर्माण कार्य करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से होना है।
विज्ञापन

इसमें एसजेवीएनएल आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। इसके अलावा सरकार योजना को पूरा करने में सहयोग कर रही है। योजना से ग्राम पंचायत देहरा के आनस और मोईन गांव के लिए सिंचाई और पेयजल, देहरा और निथर पंचायत के लोगों के लिए योजना से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इससे नित्थर और देहरा पंचायत के हजारों ग्रामीण और बागवान लाभान्वित होंगे। इस किस्त को एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह और जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजीत नेगी ने प्राप्त किया।
परियोजना प्रमुख लूहरी सुनील चौधरी ने इस मौके पर कहा कि इससे पहले दो करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। लूहरी परियोजना प्रभावित पंचायतों के लिए विकास कार्यों में हर संभव मदद कर रही है। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, देहरा प्रधान सरोज बाला, नित्थर प्रधान जगदीश ठाकुर, उपप्रधान देहरा यशपाल कटोच, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग आनी अजीत नेगी और एसजेवीएनएल से राजिंद्र चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें