15 वार्डों से 45 उम्मीदवारों के लिए डाले जाएंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पंचायतीराज चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन पंचायत समिति रोहड़ू से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार वार्ड नंबर-तीन लोअर कोटी से रेखा, वार्ड नंबर-सात टिक्कर से दीपक तेगटा और वार्ड नंबर-13 भलूण से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। इसके बाद पंचायत समिति रोहड़ू के 15 वार्डों में कुल 45 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों में अब मुकाबला रोचक हो गया है। उधर, जिला परिषद चुनाव में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इन वार्डों में अब चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए संपर्क अभियान चला रहे हैं।