निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड के तीन एनसीसी कैडेट्स का चयन रोपड़ में आयेाजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इससे पहले इन छात्रों का चयन एटीसी-184, पीजीडीसी सरस्वती नगर में आयोजित शिविर के लिए हुआ था, जहां फायरिंग का प्रशिक्षण हासिल किया। चयनित कैडेट्स में सोनिका, लव और अशोक शामिल हैं। ये सभी कैडेट्स रोहड़ू से सोलन में 31 मई से 6 जून तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने गए हैं। सोलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन तीनों कैडेट्स का चयन अब अगले स्तर के प्रशिक्षण के लिए रोपड़ के लिए किया गया है। ये कैडेट्स शीघ्र ही रोपड़ के लिए रवाना होंगे। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय निरमंड के प्राचार्य और शिक्षकों ने बधाई दी है। संवाद