फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई तार चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2.5 लाख रुपये की तार और 40 हजार नकद बरामद
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। पुलिस ने कोटखाई में हुई लगभग आठ क्विंटल एसीएसआर एल्यूमिनियम कंडक्टर के तार चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए तार की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन और 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी शिमला पुलिस की ओर से संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। कोटखाई पुलिस थाना में 18 जुलाई को यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 12/13 जुलाई की रात को विद्युत उपमंडल कोटखाई क्षेत्र से तार चोरी हुए थे। यह तार एचटी लाइन के निर्माण कार्य के लिए लाए गए थे। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान विभिन्न तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। एएनपीआर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसके आधार पर संदिग्ध वाहनों की पहचान हुई। तकनीकी विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के दम पर पुलिस टीम ने जिला मंडी में दबिश दी। वहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज (27), आकाश (24) और राहुल के रूप में हुई है। ये सभी जिला मंडी के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, 40,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को एसीजेएम ठियोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें