फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्राम सभा में देहरा पंचायत के विकास कार्यों का खाका तैयार

विज्ञापन
देहरा पंचायत की ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विभागों के अधिकारियों ने विभागों की विभिन्न योजनाओं से करवाया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की देहरा पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अनिता ठाकुर ने की। बैठक में सचिव मीना सिंह ठाकुर ने पंचायत विकास योजना, हमारी पंचायत हमारी योजना पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसे दो भागों में बांटा जाएगा। टायर्ड और अनटायर्ड, टायर्ड में गांव में सैनिटेशन और वाटर सप्लाई, गांव में ड्रेन जैसे कार्य किए जाएंगे, जबकि अनटायर्ड में योजना दल बनाया जाएगा। इसमें प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारी प्रिय कटोच ने पालतू पशुओं को आधार से जोड़ने की जानकारी साझा की। उन्होंने आधार से जोड़ने के लिए लिंक ओटीपी के बारे में पंचायत के लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को एक ओटीपी आएगा, जिसे वेरीफाई करने के बाद पशु आपके आधार के साथ लिंक हो जाएंगे। वहीं, बाल विकास परियोजना नित्थर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पलकानी अंजू बाला ने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री कन्या योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम सभा में युवक मंडल आनस के युवाओं ने गांव की बेहतरी के लिए अपने अहम सुझाव दिए। वहीं बैठक में कचरा प्रबंधन की समस्या और इसके समाधान को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान ओमप्रकाश, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र पॉल, वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें