फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हत्या का प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन थाना के तहत दिसंबर में हुई थी वारदात
विज्ञापन


अब पुलिस के हत्थे चढ़े मामले के आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। हत्या के प्रयास मामले में कुमारसैन थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले साल दिसंबर में बिथल में हुई थी। आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मामले की शिकायत बिथल में रहने वाली उत्तराखंड की एक महिला ने दी थी। शिकायत के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को रात करीब 11:30 बजे उसका बेटा एवरेस्ट सिंह मेहतो अपने एक अन्य साथी के साथ बिथल में एक विवाह समारोह से लौट रहा था। जब वे काली मिट्टी पहुंचे, तो कुछ व्यक्तियों ने उन्हें रोका और मारपीट की। एवरेस्ट सिंह मेहतो को सिर में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रामपुर ले जाया गया। पुलिस ने हत्या करने का प्रयास सहित मारपीट, रास्ता रोकने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी नेपाल, अनिल निवासी जिला रुकुम नेपाल और अंकुश निवासी नेपाल के रूप में हुई। दो आरोप वर्तमान में बिथल और एक आरोप भद्राश में रह रहा है। पुलिस घटना के पीछे कारण का पता कर रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें