फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रस्साकशी में महिला मंडल कराली ने मारी बाजी

विज्ञापन
जगूणी में आयोजित रस्साकशी के फाइनल मुकाबले में महिला मंडल कराली और सनेई की महिलाएं जोर आजमाईश क
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली के जगूणी में मां शिकारी काली युवक मंडल की ओर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला मंडलों की टीमों ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने सीटियों से हौसला अफजाई की। खिताबी मुकाबला महिला मंडल कराली और महिला मंडल सनेई के मध्य खेला गया। कराली की महिलाओं ने दमखम दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, सनेई की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम जोशी ने महिला मंडल विजेता टीम कराली टीम को 5,500 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। महिला मंडल सनेई, जगूणी और रायाशरन टीम को सांत्वना इनाम से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में महिला मंडल धार, सनेई, जगूणी, रायाशरन और कराली की टीमों ने दमखम दिखाया।

जगूणी में आयोजित रस्साकशी के फाइनल मुकाबले में महिला मंडल कराली और सनेई की महिलाएं जोर आजमाईश क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें