फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में कल मांकों लेकर गरजेंगे हजारों दुग्ध उत्पादक

विज्ञापन
निरमंड के बाड़ीधार में दुग्ध उत्पादकों ने बैठक कर बनाई रणनीति। स्रोत : संघ
विज्ञापन
निरमंड, रामपुर, आनी, नारकंडा, ननखड़ी के गांवों में बनाई रणनीति
विज्ञापन

सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता मापने की मशीन नहीं, कैसे मिलेंगे दूध के सही दाम : देवकी नंद
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे दुग्ध उत्पादक मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। हिमाचल दूध उत्पादक संघ के आह्वान पर 23 अप्रैल को दत्तनगर में दुग्ध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन के लिए निरमंड, रामपुर, आनी, करसोग, छतरी, नारकंडा और ननखड़ी खंड के गांव-गांव में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में निरमंड खंड के बाड़ीधार, डीम, शील और सराहन गांवों में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में देवकी नंद, प्रेम चौहान और पूर्ण ठाकुर ने कहा कि सरकार ने बजट में दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा तो की है, लेकिन इसका लाभ जमीनी स्तर पर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांवों में दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिसका एक बड़ा कारण सोसायटियों में गुणवत्ता जांचने की मशीनों का अभाव है। इसके अलावा दूध का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है और दो-दो महीने की देरी से पेमेंट मिलने के कारण दुग्ध उत्पादकों को परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को दत्तनगर में मिल्क फेडरेशन के समक्ष भी उठाया गया, लेकिन न तो सरकार और न ही संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है। पशु औषधालयों में चिकित्सकों के खाली पद भी पशुपालकों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं।
विज्ञापन

नेताओं ने बताया कि 23 अप्रैल को दत्तनगर में होने वाले प्रदर्शन में विभिन्न खंडों से हजारों की संख्या में दुग्ध उत्पादक जुटेंगे और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें