फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द की 27000 मी.लीटर मैक डोवल 90,000मिली लीटर बीयर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ थाना के तहत पुलिस ने रिकांगपिओ पीएनबी बैंक से पोवारी की ओर निकली एक जीप से हजारों लीटर शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 39-1ए एक्साइज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना रिकांगपिओ को सूचना मिली कि मेन बाजार रिकांगपिओ में पीएनबी बैंक के पास स्थित ठेका शराब से एक जीप में शराब की पेटियां लोड हुई हैं और यह गाड़ी पोवारी की ओर निकली है। पुलिस की टीम ने गाड़ी नंबर एचपी 25 ए 1084 का पीछा किया और आईटीआई के नजदीक रोक कर उसकी जांच की। गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति दुर्योधन पुत्र रोशन लाल निवासी गांव भ्यूरी डा. महोग तहसील करसोग जिला मंडी, जबकि दूसरा व्यक्ति प्रकाश बहादुर निवासी शाला खद्दी नेपाल गाड़ी के डाले में तरपाल से ढक कर पेटियों में रखी हुई शराब अंग्रेजी मेक डोवेल 27000 मिली लीटर और बीयर 90,000 मिली लीटर के साथ पकड़े गए।
जांच के दौरान गाड़ी चालक दुर्योधन के पास शराब और बीयर के बारे में कोई परमिट और पास नहीं था। इस पर इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अंग्रेजी शराब और बीयर को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें