मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारे का प्रसाद भी चखा
विज्ञापन
दिनभर मंदिरों में माता के दर्शनों को दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर/ज्यूरी। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व अष्टमी के दिन रामपुर उपमंडल के मंदिरों में हजारों लोग नतमस्तक हुए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दूरदराज क्षेत्रों से हजारों भक्त मंदिरों में पहुंचे। प्रमुख एवं ऐतिहासिक मंदिर मां भीमाकाली सराहन, 12/20 घाटी स्थित श्राईकोटी माता मंदिर और नोगवैली के शिकारी काली माता मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कंजक पूजन भी किया। शनिवार सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देर शाम तक आना-जाना रहा। महिषासुर मर्दिनी मंदिर खोपड़ी रामपुर के पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि अष्टमी के दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। रविवार को रामनवमी पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कन्या पूजन भी मंदिर की ओर से किया जाएगा। मां श्रीमहिषा मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी के 25वें स्थापना दिवस पर जागरण होगा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रविवार को रामनवमी के पर सुबह 9:00 बजे यज्ञ शुरू किया जाएगा। वहीं, 11:30 बजे पूर्णाहुति और कन्या पूजन होगा। दोपहर 1:00 बजे से भंडारा शुरू किया जाएगा।
अष्टमी को लेकर लालसा मंदिर में भजन कीर्तन में शामिल होती महिलाएं। संवाद
अष्टमी को लेकर लालसा मंदिर में भजन कीर्तन में शामिल होती महिलाएं। संवाद