फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा कांग्रेस और यंग ब्रिगेड ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
रिकांगपिओ बाजार में युवा कांग्रेस और युवा​ बिग्रेड के कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली निकालते हुए। स
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला युवा कांग्रेस किन्नौर और यंग ब्रिगेड किन्नौर ने शनिवार को जन आक्रोश रैली निकालकर भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस और यंग बिग्रेड के पदाधिकारियों ने कहा कि किन्नौर के भाजपा नेता अगर राजनीति करना चाहते हैं, तो किसानों-बागवानों के लिए राजनीति करें। सेब की आयात शुल्क को 75 प्रतिशत से 50 प्रतिशत किया है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हल करें। यंग ब्रिगेड जिला किन्नौर के अध्यक्ष प्रशांत नेगी ने कहा कि पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी को किन्नौर का विकास नहीं दिख रहा है। इस कारण कांग्रेस सरकार और मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इसका युवा कांग्रेस पूरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेता माफी नहीं मांगते हैं, तो आने वाले समय में रिकांगपिओ में भाजपा नेताओं के खिलाफ विशाल आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें