फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़कों के किनारे पड़ीं सेब की हजारों बोरियां, लावारिस पशु मार रहे मुंह

विज्ञापन
चौपाल उपमंडल में सड़कों पर पड़े सेब में मुंह मारता पशु। संवाद 
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में एचपीएमसी की सेब की हजारों बोरियां सड़क किनारे के कगार पर हैं। बोरियां सड़क के किनारे पड़ी हुई हैं और सेब को लावारिस पशु खा रहे हैं। एचपीएमसी नियमित रूप से सेब की बोरियां केंद्रों से नहीं उठा रहा है। इससे बोरियों के भंडार लग गए हैं। सड़क किनारे बोरियां सड़ रही हैं। इसका सीधा नुकसान एचपीएमसी को हो रहा है। ननाहर पंचायत के प्रधान मोहन शर्मा ने कहा कि ननाहर में एचपीएमसी ने जहां सड़क के किनारे सेब की बोरियां रखी हैं, वहां पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चे दुर्गंध के कारण कक्षा नहीं लगा पा रहे हैं। साथ में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भी है, जहां मरीज और स्टाफ कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सेब की बोरियां बुरी तरह सड़ गई हैं और दुर्गंध आ रही है। बोरियों में सड़ रहे सेब को लावारिस पशु खा रहे हैं, जिससे इनके भी बीमार होने का अंदेशा है। एचपीएमसी के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकतर सड़कें बंद हैं। इन मार्गों पर ट्रक नहीं चलने से सेब की बोरियां उठाने में परेशानी हो रही है। जल्दी ही सड़क किनारे पड़ी बोरियां उठाने का प्रबंध किया जाएगा।

चौपाल उपमंडल में सड़कों पर पड़े सेब में मुंह मारता पशु। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें