फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवठीधार मेले में ठोडा खेल ने बांधा समां

विज्ञापन
पुलबाहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरी देवठी के देवठीधार में आयोजित मेला। संवाद
विज्ञापन
खुंद मतियाना और खुंद रपटा जोड़ना के दलों ने दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। पुलबाहल क्षेत्र की सरी देवठी पंचायत के देवठीधार में दठाल बंधुओं की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेले में पारंपरिक ठोडा खेल आकर्षण का केंद्र रहा। ठोडा खेल का रोमांच देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण देवठीधार पहुंचे। खुंद मतियाना (ठियोग) और खुंद रपटा जोड़ना (पुलबाहल) के ठोडा दलों के बीच हुए मुकाबले ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उत्साह बढ़ाया। मेले में चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। देवठीधार मेले में ठोडा खेल के आयोजन से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिला। ग्रामीणों ने कहा कि आधुनिक दौर में इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और पारंपरिक खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ठोडा देखने पहुंचे लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष किरण बसोलटा, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन चौहान, सरी देवठी पंचायत के प्रधान जगत वर्मा, थुंदल पंचायत की प्रधान प्रियंका, जोड़ना पंचायत की प्रधान शकुंतला पंवार, उपप्रधान आशीष रपटा, जोड़ना की पूर्व प्रधान नीलम, पूर्व प्रधान बिशन और पूर्व प्रधान रणजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें