फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नावर क्षेत्र में इस बार हिमफेड के नहीं खुलेंगे सेब क्रेय केंद्र, बागवानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। नावर क्षेत्र में इस बार हिमफेड के सेब क्रेय केंद्र नहीं खुलेंगे। इस पर बागवानों में भारी रोष है। इस बार एचपीएमसी की ओर से हिमफेड के स्थान पर सेब की बोरियों की मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीद की जाएगी। क्षेत्र के बागवान मोहन लाल जगीथटा, सोहन सिंह देष्टा, मुरारी लाल रांटा, राम प्रकाश जगीथटा, रविंद्र चौहान, बिनु जमालटा, रिचपाल पापटा, जौनी जस्टा, चैन राम चौहान, त्रिलोचन देष्टा, मनोज सुंटा, राकेश देष्टा, अनील जनारथा, सतीश जनारथा, जगदीश नरसैट, नवनी, भोपिंद्र, राजन, कबीर, धन प्रकाश और सचिन नेगी ने बताया कि नावर क्षेत्र में हर वर्ष हिमफेड की ओर से बागवानों से सी ग्रेड का सेब खरीदा जाता था। इसके बदले में बागवानों को नावर की तहसील टिक्कर स्थित हिमफेड के गोदाम से बागवानी उपकरण, स्प्रे ऑयल और खादें दी जाती थीं। अब प्रदेश सरकार ने हिमफेड को हटाकर एचपीएमसी के माध्यम से सेब खरीदने की योजना बनाई है। एचपीएमसी का टिक्कर में कोई भी गोदाम नहीं है। नावर क्षेत्र के बागवानों को अब एचपीएमसी से सामान लेने के लिए 34 किलोमीटर दूर रोहड़ू और 20 किलोमीटर दूर टूटूुपानी जाना पड़ेगा। इस व्यवस्था के कारण क्षेत्र के बागवानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे बागवानों में भारी रोष है। उन्होंने मांग उठाई है कि क्षेत्र में हिमफेड के माध्यम से ही बागवानों से सी ग्रेड सेब खरीदा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें