फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दरकाली में नहीं रहेगी बिजली की समस्या, 63 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोवोल्टेज, ओवरलोडिंग और अघोषित कटों की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर बुशहर की दुर्गम दरकाली पंचायत में अब ग्रामीणों को बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। पंचायत में लोवोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए विद्युत बोर्ड ने 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। दरकाली पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से कम वोल्टेज, बिजली के बार-बार बाधित होने और घरेलू उपकरणों को सुचारु रूप से चलाने में आ रही दिक्कतों से परेशान थे। विशेषकर, लोवोल्टेज के कारण घरों में बिजली की रोशनी कम होने के साथ-साथ विद्युत उपकरणों के संचालन में भी परेशानी आती थी। ओवरलोडिंग के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में पंचायत क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलने की आस बंधी है। विद्युत बोर्ड तकलेच की ओर से उठाए गए इस कदम को क्षेत्र में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से बिजली के भार को बेहतर तरीके से संभालने और उपभोक्ताओं तक सुचारु विद्युत आपूर्ति पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीणों को घरेलू कार्यों के साथ-साथ बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों के इस्तेमाल में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। पंचायत क्षेत्र में ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों में खुशी है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास करने वाले विद्युत बोर्ड के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार जताया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से उन्हें लंबे समय से पेश आ रही बिजली संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पहले से अधिक बेहतर होगी।
विज्ञापन



पंचायत दरकाली के लिए 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। क्षेत्र में अब लोवोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। विद्युत बोर्ड का प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाए। - पीएस खोजान, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें