फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने कसी कमर

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर 14 अप्रेैल में भीमराव अंबेडकर जयंति के आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा करते 
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर रामपुर में विशाल जनसभा होगी
विज्ञापन

सांसद प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से रहेंगे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक शुक्रवार को रामपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने की। बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहिब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि हर साल की भांति इस साल भी बाबा साहिब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके अलावा रामपुर में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। इस जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा, लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और 7वें राज्य वित आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से काग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत का आह्वान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पेंशनर्स सेल, भूतपूर्व सैनिक सेल, बागवानी सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद सदस्य, नगर परिषद पार्षद, सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें