फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के लक्ष्मी नारायण का लोमेश ऋषि लगिशरी होगा भव्य मिलन

विज्ञापन
आनी के देवता लक्ष्मीनारायण कार करिंदों के साथ बंजार घाटी की ओर हुए रवाना। संवाद
विज्ञापन
अधिष्ठाता देवता रघुपुर गढ़ होकर निकले देव-भोज जाच के लिए बंजार घाटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के प्रसिद्ध देवता श्री बशावली नारायण अपने देवलुओं के साथ मंगलवार को रघुपुर गढ़ होते हुए बंजार घाटी के कशिणी गांव के लिए रवाना हुए। यहां प्रभु श्री लक्ष्मी नारायण का लोमेश ऋषि लगिशरी (डियों) से पहली बार भव्य मिलन होगा। देव भोज-जाच का आयोजन सुमित्रा देवी, पत्नी फागुन राम के सौजन्य से किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। देव मिलन के बाद प्रभु श्रीलक्ष्मी नारायण बंजार घाटी के विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी जाएंगे। इस अवसर पर देवता के कारदार वाल चंद और समाजसेवी खेमचंद ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। यात्रा में हरियान, पकरेड, खड़ोरण, वशावल-1, वशावल-2, खैऊग, चजुट, मुहानए रूहा, निचली करकी, डीडी, ठबानी, घटाधार और ठाणाधार के हरियान बंजार घाटी में होने वाले इस दिव्य मिलन में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोग इसे सदियों में एक बार होने वाले पावन अवसर के रूप में देख रहे हैं, जो आनी और बंजार घाटी की धार्मिक पहचान को और अधिक सशक्त करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें