फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में एटीएम सुविधा शुरू, लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की निरमंड शाखा में आखिर नौ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद लोगों को एटीएम की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। 6 दिसंबर 2016 को खुली एसबीआई की निरमंड शाखा में एटीएम मशीन स्थापित करने के लिए केबिन की व्यवस्था ब्रांच खुलते ही कर दी गई थी, लेकिन एटीएम मशीन स्थापित करने में बैंक प्रबंधन को 9 साल लग गए। एसबीआई निरमंड शाखा के प्रबंधक अश्वनी रावल ने बताया कि निरमंड शाखा के बाहर स्थित आधुनिक एटीएम मशीन ने मंगलवार से विधिवत रूप से अपना काम करना शुरू कर दिया है। अब यह मशीन लोगों की सुविधा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि एटीएम की सुरक्षा के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से किसी सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति किए जाने तक यह एटीएम सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक ही खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें