फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नौ को भड़ावली में नई पंचायत के गठन को लेकर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा में विभिन्न विकास कार्यों का खाका किया जाएगा तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की भड़ावली पंचायत में नौ दिसंबर को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायत प्रधान रक्षा देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित होगी। इसमें विभिन्न विकास कार्यों का खाका तैयार होगा और नई पंचायत के गठन को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में वर्ष 2025-2026 के लिए जीपीडीपी की शेल्फ पारित करने बारे में चर्चा होगी। वहीं, पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए चर्चा की जाएगी और आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। सभी की सहमति से विभिन्न विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया है कि ग्राम सभा में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी और आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें