संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कोठी गांव से पिछले छह दिनों से लापता युवक का वीरवार को तेलंगी कंडे में शव पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छह दिन पहले कोठी गांव का निवासी 41 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र राम देव अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस थाना रिकांगपिओ में गुम होने का मामला दर्ज करवाया। उसके बाद पुलिस की टीम ने वीरवार को मृतक का शव तेलगी कंडे में बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर अभिषेक किन्नौर ने बताया कि लापता युवक का शव तेलेगी कंडे में मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारणों को पता चल पाएगा।