फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपर लीक मामले की हो निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट रद्द होने पर भड़की आम आदमी पार्टी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
विज्ञापन

कहा -22 लाख रुपये युवाओं के भविष्य के साथ हुआ खिलवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नीट रद्द होने के बाद देशभर में उपजे आक्रोश के बीच आम आदमी पार्टी (आप) जिला किन्नौर ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने इस घटना को देश की शिक्षा व्यवस्था पर अभी तक का सबसे बड़ा हमला करार देते हुए सीधे तौर पर केंद्र सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासनकाल में 89 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का सुरक्षित न रहना यह दर्शाता है कि सरकारी तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। करीब 22 लाख विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी फिरा है और सरकार जवाबदेही से भाग रही है। नेगी ने जनजातीय क्षेत्रों और हिमाचल के गरीब परिवारों के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के अभिभावक अपना पेट काटकर, खेत गिरवी रखकर और कर्ज लेकर अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट के 180 में से लगभग 130 प्रश्नों के लीक होने की खबरें सिस्टम के भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं। आम आदमी पार्टी ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। पेपर माफियाओं और इसमें संलिप्त दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। भविष्य में परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए एक पारदर्शी और फूलप्रूफ सिस्टम लागू किया जाए। पार्टी ने चेेताया है कि छात्रों और अभिभावकों के हक की लड़ाई को सड़कों पर मजबूती से लड़ेगी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें