फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने नगर पंचायत नारकंडा में निर्विरोध चुने पार्षदों को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमारसैन सतीश राठौर ने नगर पंचायत नारकंडा में निर्विरोध चुने गए सभी पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक सहमति और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि नारकंडा नगर पंचायत में पार्षदों का निर्विरोध चुना जाना किसी दबाव, पैसे या बाहरी प्रभाव का परिणाम नहीं है, बल्कि यह स्थानीय लोगों की आपसी समझ, सहमति और क्षेत्रहित को प्राथमिकता देने की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नारकंडा के लोगों ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दी है। दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने इसे नारकंडा की राजनीतिक परिपक्वता और सामाजिक एकता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि निर्विरोध चुने गए सभी पार्षद अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। राठौर ने विश्वास जताया कि सभी पार्षद मिलकर नगर पंचायत नारकंडा के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नारकंडा पर्यटन की दृष्टि से देश और प्रदेश का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें