फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शांद अनुष्ठान से पहले झड़ग गांव में लग रहा जाम

विज्ञापन
झड़ग गांव में रविवार दिन के समय सड़क पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ने लोगों से चयनित स्थान पर वाहन खड़े करने की अपील की
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के झड़ग गांव में शांद अनुष्ठान को लेकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं, हर दिन गांव में वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते गांव में दिन के समय जाम लग रहा है। पंचायत प्रधान अशोक सारटा ने स्थानीय गांव के लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने वाहन चयनित पार्किंग में खड़े करें। सड़क के किनारे वाहनों के खड़े होने से जाम लग रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों और बड़े वाहनों को निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को अपने घर का सामान उतारना तक मुश्किल हो रहा है। मंदिर में आ रहे लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है। मेहमानों की असुविधा को देखते हुए अपने वाहन गांव के नजदीक चयनित पार्किंग में खड़ा करें। इसके बाद सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चालान करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूर्व सूचना प्रशासन और पुलिस को भी दी गई है। हालांकि, यहां पुलिस के जवान अभी से तैनात हैं। जब गांव का इसमें सहयोग मिलेगा, तो ही अन्य वाहनों पर शिकंजा कसर जा सकता है। झड़ग में ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान शांद का आयोजन 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक किया जा रहा है, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है।

झड़ग गांव में रविवार दिन के समय सड़क पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें