कोटखाई (रोहड़ू)।
क्षेत्र के रावला-क्यार एचपीएमसी डिपो में खाली क्रेट की भारी कमी के कारण बागवान दो दिन से परेशान हैं। सी ग्रेड सेब को लेकर पहले ही बागवानों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। अब डिपो खुलने के बाद क्रेट उपलब्ध न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बार एचपीएमसी सी ग्रेड सेब को केवल प्लास्टिक की क्रेट में ले रहा है। पिछले वर्षों में बोरियों में सेब लिया जाता था। अब डिपो में क्रेट न मिलने से बागवानों के घरों में सेब बोरियों में सड़ रहा है। डिपो तक बागवान बोरी में सेब लेकर जा रहे हैं और वहां क्रेट में डाल रहे हैं। स्थानीय बागवान विशव चौहान, रितेश, अनिल चौहान, केवल राम, राकेश बबली और संदीप का कहना है कि यदि जल्द ही क्रेट की व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। बागवानों ने एचपीएमसी और प्रशासन से मांग की है कि रावला-क्यार डिपो में जल्द खाली क्रेट उपलब्ध करवाएं जाएं। संवाद