रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के 68-किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची सात अगस्त को प्रकाशित कर दी गई है। इसके लिए आम जनता, राजनीतिक दलों, अन्य हितधारकों की आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह सूची जिला निर्वाचन कार्यालय रिकांगपिओ, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) कल्पा के कार्यालय और जिले के सभी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए 13 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति इस सूची के संबंध में आपत्ति या सुझाव 13 अगस्त तक किसी भी कार्य दिवस में जिला निर्वाचन कार्यालय रिकांगपिओ में प्रस्तुत कर सकता है।