फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
नित्थर में सोमवार सुबह सडक़ पर लगे जाम से ग्रामीण और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानियां। संव
विज्ञापन
सोमवार सुबह एक घंटे तक सडक़ पर ठप पड़ी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

पासिंग पॉइंट पर वाहन खड़े होने से रोजाना गहराती है जाम की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के उप तहसील मुख्यालय नित्थर में आखिर जाम की समस्या से कब निजात मिलेगी। क्षेत्र के वाहन चालक और ग्रामीण इसे लेकर खासे चिंतित हैं। सोमवार सुबह करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी रही। सड़क पर पासिंग पॉइंट पर वाहन खड़े होने से रोजाना समस्या रहती है। वर्षों से समस्या के समाधान की मांग उठा रहे लोग आज भी जाम की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। नित्थर बाजार में आए दिन जाम से हालात खराब होते जा रहे हैं। सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे के करीब मुख्य बाजार से लेकर घरौली तक जाम लग गया। यह स्थिति दो बसों के आमने-सामने आने से बनी। वाहनों को पास के लिए उचित जगह न होने के कारण करीब दो घंटे तक ग्रामीण और वाहन चालक जाम की समस्या से जूझते रहे। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। कई घंटे तक जाम न खुलने के कारण उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पासिंग पॉइंट पर वाहन खड़े होते हैं। मुख्य बाजार में भी बेतरतीब वाहनों के पार्क होने से अक्सर जाम और हादसे होने का खतरा बना रहता है। जीरो पॉइंट नित्थर-रामपुर सड़क से लेकर जीरो पॉइंट नित्थर ढमाह में कहीं भी दो बड़े वाहन आमने-सामने आ जाए, तो समझो जाम लगना स्वाभाविक है। इस समस्या से निपटने के लिए नित्थर पुलिस अपना काम तो कर रही है, लेकिन पासिंग पॉइंट पर खड़े वाहन रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों संतोष शर्मा, हरीश ठाकुर, सुशील कुमार, राकेश कुमार, राकेश शर्मा का कहना है कि जब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती, तब तक या फिर जब तक नित्थर में बस अड्डा न बने तब तक जाम की स्थिति से लोगों को निजात नहीं मिलेगी। नित्थर में बाईपास जैसी सुविधा भी नहीं है, जहां से वाहनों को निकाला जा सके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले समय में अगर इसके ऊपर कड़ा संज्ञान नहीं लिया गया तो स्थिति और बदतर बनेगी।
विज्ञापन




पासिंग पॉइंट पर वाहन खड़ा न करें



डीएसपी आनी राजीव मेहता ने कहा कि पुलिस लगातार स्थिति पर काबू कर रही है। हम सभी को जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को सहयोग करना चाहिए, जहां नित्थर बाजार में पासिंग पॉइंट बने हैं। कम से कम वहां वाहन पार्क न किए जाएं।

नित्थर में सोमवार सुबह सडक़ पर लगे जाम से ग्रामीण और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानियां। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें