फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: माता मंगला काली, देवता दोगणू के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 से 23 फरवरी को

विज्ञापन
माता मंगला काली और देवता साहिब दोगणू में नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एसडीएम से
विज्ञापन
10 देवता साहिब करेंगे शिरकत, 30 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना
विज्ञापन

मंदिर कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागों से व्यवस्था बनाने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगवैली में माता मंगला काली और देवता दोगणू के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 से 23 फरवरी तक होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में 10 देवता शिरकत करेंगे। अनुष्ठान में 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। माता मंगला काली मंदिर सुधार सभा लालसा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में विभागों को व्यवस्था बनाने के निर्देश देने की मांग रखी। अध्यक्ष शीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि माता मंगला काली और देवता दोगणू महाराज लालसा के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 से 23 फरवरी तक होनी सुनिश्चित हुई है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में 10 देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। उनका आना भी सुनिश्चित है। इस यज्ञ में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए और इसकी व्यवस्था के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, परिवहन निगम, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश दें, ताकि यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव चंद्रकांत शर्मा, सहसचिव दुर्गा देव शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलभूषण ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें