फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पहले ही प्रयास में बहन ने नीट तो भाई ने जेईई मेन्स किया पास

विज्ञापन
आर्युशी अश्टू।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की 12/20 घाटी की कूहल पंचायत से संबंध रखने वाले भाई-बहन ने नीट और जेईई मेन्स पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्युशी अश्टू ने पहले प्रयास में ही नीट पास की है। वहीं, सगे भाई आर्यन अश्टू ने भी पहले ही प्रयास में जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है। भाई-बहन ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। पिता रमेश अश्टू और माता उर्मिला अश्टू ने बेटी-बेटे की उपलब्धि पर खुशी प्रकट की है। दोनों ने राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और रामपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। आर्युशी सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में भी जेएनवी चंडीगढ़ से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉपर रही हैं, जबकि आर्यन ने एनआईटी हमीरपुर से शिक्षा ग्रहण की है। दोनों होनहार भाई-बहन ने परिवार का सपना साकार कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आर्युशी अश्टू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें