फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल का सुरक्षा जिम्मा एक अप्रैल से आउटसोर्स कर्मी के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
12 आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को किया जाएगा तैनात
विज्ञापन


9 गृह रक्षक और होमगार्ड की अस्पताल से छुट्टी

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर) । क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ की सुरक्षा का जिम्मा एक अप्रैल से आउटसोर्स कर्मियों को दिया जा रहा हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर आमंत्रित किया है। इसमें निजी कंपनी के 4 ठेकेदारों ने अपनी निविदाएं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निविदाओं को खोल दिया है। टेंडरों के हिसाब से शर्तों की जांच-पड़ताल की जा रही है, जिस निजी कंपनी के ठेकेदार का सबसे कम रेट होगा। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ की सुरक्षा का जिम्मा उसे दे दिया जाएगा। अब अस्पताल में 10 सुरक्षा गार्ड और 2 सुपरवाइजर आउटसोर्स रखे जाएंगे। पिछले वित्तीय वर्ष में भी लिए टेंडर किए गए थे, लेकिन उचित शर्तों की कमी के कारण टेंडर रद्द करने पड़े थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रिकांगपिओ डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि निजी कंपनी के चार ठेकेदारों ने टेंडर दिया था। टेंडर की शर्तों के हिसाब से जांच-पड़ताल की जा रही है। सबसे कम रेट वाले ठेकेदार को जिम्मा सौंपा जाएगा। इसमें 10 सुरक्षा कर्मी और 2 सुपरवाइजर रखने होंगे। आज तक अस्पताल में होमगार्ड के कर्मी ही सेवाएं दे रहे थे। पिछले साल भी टेंडर दिया था, लेकिन किसी भी ठेकेदार का सुरक्षा के माप दंड पर उचित पैमाना नहीं होने पर रिजेक्ट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें