फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में सर्वहितकारी ब्राह्मण सभा ने 250 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई सर्वहितकारी ब्राह्मण सभा ने बुधवार को पुडग पंचायत के जमूणी वन्य क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के तहत देवदार और बान के कुल 250 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का नेतृत्व सर्वहितकारी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ सलाहकारों और अन्य पदाधिकारियों ने किया। ब्राह्मण सभा की पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रधान संजीव शर्मा ने पौधरोपण अभियान का संचालन किया। पुडग पंचायत के प्रधान प्रदीप सबलैईक ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभा के इस पुनीत कार्य की सराहना की। प्रदीप सबलैईक ने कार्यक्रम को अपना पूर्ण सहयोग भी दिया। जमूणी और पुडग पंचायत के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें