शिमला। रोटरी क्लब ने शुक्रवार को तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में 22 टीबी किट वितरित किए। यह वितरण संजौली, खलीनी और छोटा शिमला पीएचसी में किया गया। इस दौरान संजौली पीएचसी को दस, खलीनी को चार और छोटा शिमला पीएचसी को आठ किट दिए गए। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे। इनमें मंजूषा पठानिया, कार्तिका बेरी और माला मेयर, सीमा शर्मा, अंजू शर्मा तथा पूजा गोयल भी मौजूद रहीं। क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सिंबी ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। संवाद