फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वजीर-बावड़ी से नोर तक सड़क का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
36 किमी सड़क के चौड़ीकरण को 9.4608 हेक्टेयर वन भूमि हुई लोक निर्माण के अधीन
विज्ञापन


हजारों ग्रामीण, किसानों-बागवानों और पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सड़क की सुविधा

संयुक्त विभागीय दल ने किया सड़क का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)।
उपमंडल निरमंड की हजारों की आबादी को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। 32 पंचायतों के मुख्यालय को जोड़ने वाली इस सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। कई स्थानों पर तंग इस सड़क का चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा। सोमवार को संयुक्त विभागीय टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। अब वजीर-बावड़ी से निरमंड मुख्यालय होते हुए नोर पंचायत को जोड़ने वाली सड़क का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। लंबे समय से तंग इस सड़क पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। वर्षों से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी। खासकर सेब सीजन के दौरान क्षेत्र के हजारों बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाना परेशानी भरा रहता था। इस सड़क का अब व्यापक स्तर पर चौड़ीकरण किया जाएगा। लूहरी स्थित डीएफओ आनी चमन राव ने बताया कि वन डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में नोर से वजीर-बावड़ी तक करीब 36 किलोमीटर सड़क के उन्नयन को लेकर 9.4608 हेक्टेयर वन भूमि लोक निर्माण विभाग के अधीन की गई है। विभागीय अधिकारियों ने सड़क के चौड़ीकरण को लेकर निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है। लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की मुख्य सड़क का जल्द कायाकल्प किया जाएगा। कई स्थानों पर यह सड़क कम चौड़ी है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। अब चौड़ीकरण के लिए भूमि का प्रबंध हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू कर क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की जाएगी। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के किसानों-बागवानों और यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता राकेश नेगी, ब्रौ के सहायक अभियंता चंद्र कश्मीरी, राजस्व और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें