काशापाट स्कूल की टीम ने खो-खो स्पर्धा में बनी उपविजेता, स्कूल पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत। स्
तकलेच में आयोजित अंडर-19 खो-खो में टीम बनी उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में आयोजित अंडर-19 खेलकूद की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचने पर अंडर-19 खो-खो टीम के सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत, लगन और टीम भावना की सराहना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित होती है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने, जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।