फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मढ़ोल, बाघी और क्यारवीं की जनता ने जताया शिक्षा मंत्री का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल के तहत मढ़ोल पंचायत की हरिजन बस्ती से नगरकोटी मंदिर-शेलापानी-जोहट संपर्क सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए छह करोड़ 60 लाख रुपये और उबादेश की बाघी व क्यारवीं पंचायत की मातलु-सराह-बघाल संपर्क सड़क के स्तरोन्नत कार्य के लिए दो करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस पर पंचायत मढ़ोल, बाघी और क्यारवीं के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर आभार जताया। दोनों सड़कों के स्तरोन्न्त का कार्य विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत नाबार्ड वित्त पोषण के तहत नौ करोड़ 22 लाख की राशि से किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, ग्राम पंचायत मढ़ोल के प्रधान चंदर रांगटा, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, पंचायत वार्ड सदस्य कृष्णा झांगटा, पूर्व उप प्रधान यशवंत मैहता, ग्राम पंचायत बाघी के प्रधान रूप लाल जस्टा, उप प्रधान सौरव रौहटा, पंचायत समिति सदस्य हरिदत्त, पूर्व प्रधान पूरण चन्द रौहटा, राजिंदर खोलटा, जीत राम बस्टा, पंचायत क्यारवीं के उप प्रधान विकास रपटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें