रोहड़ू। केनरा बैंक रोहड़ू ने पंचायत परसा के किमोली गांव में वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में लोगों को बैंक की योजनाएं बताईं। केनरा बैंक रोहड़ू की प्रबंधक अपर्णा चौहान ने लोगों को केवाईसी के महत्व, बैंक खातों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र रोहड़ू के प्रबंधक राजेश झामटा ने प्रतिभागियों को डिजिटल अरेस्ट, साइबर धोखाधड़ी, पैसे दोगुना करने वाली फर्जी योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाएं।