रामपुर बुशहर। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन स्वरोजगार, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाएगी। बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की बैठक रामपुर में हुई, जिसकी अध्यक्ष फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह ने की। बैठक में उपमंडल रामपुर में स्वरोजगार, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, ट्यूशन सेंटर, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और लावारिस पशुओं की समस्या से निदान को लेकर चर्चा की गई। संस्थापक गुरध्यान सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में व्यापत रूप से जागरूकता लाना और विभिन्न वर्गो के कल्याण के लिए कार्य करना है। इस साल संस्था उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अभियान चलाएगी। इस मौके पर नीता कौशल, लाइक राम, मस्तराम शर्मा, शैलजा कुमारी, देवराज, सिलाई अध्यापिका देव दासी, सुभद्रा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।