फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की मासिक बैठक अध्यक्ष विजय मेहता बिजय की अध्यक्षता में स्थानीय परिधि गृह में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वरूपानंद ठाकुर उपस्थित रहे। भाजपा की मासिक बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा नेता शशि बाला ने बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वररूपा नंद ठाकुर ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। जीवन में पार्टी के लिए अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि संघर्ष से सफलता तक का सफर आसान नहीं होता, लेकिन हार नहीं मानना ही कार्यकर्ताओं की जीत की पहली सीढ़ी है। बैठक में मंडल के दोनों महामंत्री अरुण कुल्ला, राजा मेहता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता केसर सिंह ठाकुर, कलम सिंह गिक्टू , बनारसी दास नेगी, प्रेमलाल नेगी, गोविंद चौहान, कुशाल नेगी , पिंकू डंडा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें