फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जर्जर हालत में पशु औषधालय मोगड़ा का कार्यालय

विज्ञापन
दरारों भरे भवन में चल रहा पशु औषधालय मोगड़ा। संवाद
विज्ञापन
कई वर्षों से युवक मंडल के भवन में चल रहा कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल की मोगड़ा पंचायत में पशु औषधालय का कार्यालय जर्जर हालत में है। कई वर्षों से कार्यालय युवक मंडल के भवन में चल रहा है। कभी भी यह भवन ढह सकता है। वहीं, विभागीय कर्मचारियों के लिए भी यह भवन खतरा बना हुआ है। यहां स्थानीय लोग और पशुधन कभी भी किसी अप्रिय घटना के शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और विभाग की ओर से यह पशु औषधालय ग्रामीणों की सुविधा के लिए खोली गई है, लेकिन लंबे समय से इस भवन की कोई देखरेख नहीं हो पा रही है। वीरेंद्र नेहरटू, कुलदीप ठाकुर और अनंत राम ने सरकार और विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। पंचायत प्रधान विमला ठाकुर का कहना है कि भवन के दस्तावेज न होने के कारण सरकार की ओर से इसमें धनराशि का प्रावधान नहीं किया जा सकता है। यदि कोई ग्रामवासी स्वेच्छा से पशु चिकित्सा को कमरा उपलब्ध करवाता है, तो पशु औषधालय को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उधर, फार्मासिस्ट दीपिका ने कहा कि इस संबंध में पंचायत और विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दरारों भरे भवन में चल रहा पशु औषधालय मोगड़ा। संवाद

दरारों भरे भवन में चल रहा पशु औषधालय मोगड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें