फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टेक सिंह को सौंपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कमान

विज्ञापन
ननखड़ी के खोलीघाट पेंशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
खोलीघाट जोन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन खोलीघाट जोन इकाई की बैठक जाहू गांव में हुई। अध्यक्षता ननखड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष रमित सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान खोलीघाट जोन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से टेक सिंह मेहता को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चिरंजीलाल उपाध्यक्ष, कैलाश चौहान महासचिव और जय कृष्ण मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में ननखड़ी ब्लॉक के महासचिव हरदयाल सिंह चौहान चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। कार्यकारी समिति ने नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, उन्हें पद की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में यह तय किया गया कि क्षेत्र के पेंशनर 28 नवंबर को तपोवन में होने वाली रैली में पूरी ताकत से हिस्सा लेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और दूसरे पेंशनरों को भी इसमें शामिल करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें