फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने अपने घरों और गांवों में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया। सात दिवसीय यह अभियान पौधे लगाएं-धरती बचाएं थीम के साथ संपन्न हुआ। स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन महोत्सव के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने अपने घरों और गांवों में पौधे रोपे। स्वयंसेवियों ने कहा कि आज लगाया गया पौधा भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वायु में सहायक होगा। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर बनेगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवियों ने लोगों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। समापन पर स्वयंसेवियों ने संदेश दिया, एक पेड़ आज लगाएंगे, तो कल स्वच्छ जीवन पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें