फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

विज्ञापन
निरमंड में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करती भाजपा। संवाद
विज्ञापन
निरमंड में भाजपा का संयुक्त मंडल सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

निरमंड, आनी और दलाश के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे सम्मेलन जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करते हैं। यह बात निरमंड में आयोजित भाजपा के मंडल सम्मेलन में आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कही।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों मंडलों निरमंड, आनी और दलाश के संयुक्त तत्वावधान में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनके सामने समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में सभी मंडलों से आए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। इस दौरान संगठन के विचारों, नीतियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया। विधायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें