फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, दो महिलाएं उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लबाना सदाना पंचायत के जुली में बुधवार शाम को पेश आई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी में लबाना सदाना पंचायत के जुली गांव में दो महिलाओं और एक पुरुष पर रंगड़ों ने बुरी तरह से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह खनेरी से थाना में सूचना मिली कि तीन लोगों को रंगड़ों ने बुरी तरह से काटा है और उन्हें जुली गांव से खनेरी अस्पताल लाया गया था। इनमें से उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। बुधवार शाम को कोक चंद (48), पुत्र स्व. रघुदास, गांव जुली, डाकघर लबाना, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उसकी पत्नी मीना देवी और संतू देवी, पत्नी गोपी चंद, निवासी जुली खेत में घास काट कर पेड़ में रख रहे थे। इसी बीच रंगड़ों ने तीनों के ऊपर हमला कर दिया। मौके पर से तीनों ने भागकर अपने आप को बचाया। इसके बाद इन तीनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कोक चंद की मौत हो गई। नरेश शर्मा बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें