फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जंगल की आग से घिरा स्कूल, विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला

विज्ञापन
आनी के भाटणीबाई स्कूल तक पहुंची जंगल में फैली आग। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
आनी के भाटणीबाई स्कूल की घटना, स्टाफ और विद्यार्थियों ने आग बुझाने का किया प्रयास
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, बचा लिया स्कूल का भवन

प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल के चारों ओर सुरक्षा दीवार लगाने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)।
विकास खंड आनी के राजकीय उच्च स्कूल भाटणीबाई के पास जंगलों में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते स्कूल भवन परिसर तक पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान स्कूल परिसर के चारों ओर आग फैल जाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक कृष्ण ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन केंद्र आनी को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। हालांकि, तब तक जंगल से उठी आग स्कूल परिसर को चारों ओर से घेर चुकी थी। विद्यार्थियों और स्टाफ ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और स्कूल भवन को जलने से बचा लिया गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में जंगल की आग जैसी घटनाओं से स्कूल और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन के साथ लगे जंगलों में हर वर्ष आग लगने का खतरा बना रहता है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। जानकारी के अनुसार दमकल कर्मी जंगल में फैली आग पर काबू पाने में जुटी रहे। आनी क्षेत्र के अन्य जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश न होने के कारण शरारती तत्व जंगलों में आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। समाजसेवी संगठनों ने भी अपील की है कि सभी मिलकर वनों को आग से सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता और सतर्कता बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें