राजकीय महाविद्यालय चौपाल में सड़क सुरक्षा क्लब ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू )। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में सड़क सुरक्षा क्लब ने नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलित कर की। नारा लेखन प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा जागरुकता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय सुरक्षित ड्राइविंग की महत्ता रहा। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के मयूर और दिव्या ने प्रथम, सलोनी व खुशी ने द्वितीय और सोहेल व सतीश ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुजाता व खुशी ने पहला, प्रियंका व इशिता ने दूसरा और सलोनी व वैशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम समन्वयक कन्या नेगी ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षक प्रियंका ठाकुर, मिताली माल्टा, बबीता, नेहा शर्मा, मयंका शर्मा सहित सभी गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।