फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शांत महायज्ञ की स्मारिका में संजोया चूड़धार मंदिर का इतिहास

विज्ञापन
शांत महायज्ञ की स्मारिका का विमोचन करते कांग्रेस नेता रजनीश किमटा एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू)। चूड़धार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने वर्ष 2024 में हुए शांत महायज्ञ के आयोजन पर एक स्मारिका जारी की है। इसका कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव रजनीश किमटा ने विमोचन किया। जिला शिमला और सिरमौर की सीमा पर सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर स्थित शिरगुल महाराज के मंदिर में करीब 50 साल बाद 11 अक्तूबर, 2024 को धार्मिक अनुष्ठान यानी शांत महायज्ञ का आयोजन हुआ था। इस दौरान क्षेत्र से शिरगुल महाराज की 12 पालकियां चूड़धार पहुंचीं थीं और करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालु अनुष्ठान के साक्षी बने थे। इस स्मारिका में एसडीएम हेम चंद वर्मा प्रकाशक, संपादक पूर्व तहसीलदार ओपी मेहता, तहसीलदार रेखा शर्मा, सुनील कमल प्रधानाचार्य और प्रताप नेगी चौपाल यूनिट अध्यक्ष का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके अलावा ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक जोन चौपाल की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें