फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा में 15 मई को सजेगा ऐतिहासिक बिरशी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में चलेगा नाटियों का दौर
विज्ञापन

लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर देंगे प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
भगवान परशुराम की ठहरी डंसा में 15 मई को ऐतिहासिक बिरशी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में सजने वाली इस पारंपरिक मेले में देव संस्कृति और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। परशुराम सांस्कृतिक एवं नाटक दल डंसा की ओर से इस मेले का आयोजन किया जाएगा। इतिहास पर नजर दौड़ाए तो क्षेत्र में जौ कटाई का सीजन शुरू होने पर पारंपरिक बिरशी मेला मनाया जाता है। सदियों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है। 15 मई को देवता साहिब दमुख के मंदिर में जहां दिनभर देवधुनों पर नाटियों का दौर चलेगा। वहीं, स्थानीय लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीणों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक रहे मोती लाल और परशुराम मंदिर समिति के पदाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे। वहीं, नोग युवक मंडल अध्यक्ष डेनी कायथ, हरी सिंह शर्मा और मेहर चंद शर्मा विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे। परशुराम सांस्कृतिक एवं नाटक दल के सदस्य दिनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, विष्णु शर्मा, निखिल शर्मा, गोविंद कायथ, होरी लाल शर्मा, दिनेश शर्मा और रमन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिरशी मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि वे अधिक संख्या में मेले की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मेले में लोक कलाकार राजेश त्यागी, रोहिनी डोगरा, बेबो नेगी, विजय शर्मा और अनुज नेगी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें