फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यशिका शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रूट्स कंट्री स्कूल बागी का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रूट्स कंट्री स्कूल बागी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। कला संकाय में यशिका शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कृष ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और स्टैनजिन चोस्डन ने 91.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वाणिज्य संकाय में सुजल जस्टा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर पहला, आयुष शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और हेमन सैनी ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। विज्ञान संकाय में आर्ची भिंटा ने 83.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, वासवी वर्मा ने 82.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और लास्किट डोल्मा ने 78.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नॉन मेडिकल स्ट्रीम में नवांग ल्हामो ने 85.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, गंगा सिंह ने 83.8 प्रतिशत लेकर दूसरा और सूर्यांश देव मेहता ने 82.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। स्कूल के अध्यक्ष सुनील रोहटा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें